पैसे से पैसा कैसे कमाएं? 2026 में Passive Income के 9 जादुई तरीके
नमस्ते! इस ब्लॉग में मैंने 9 passive income के विचारों के बारे में बात की है जिनसे 2026 तक पैसे कमाए जा सकते हैं।
"यदि आप एक बड़ी बाल्टी को मग्गो से पानी ला ला कर भरेंगे तो कितनी देर में वो बाल्टी भरेगी?
इसमें तो बहुत समय लग जाएगा। लेकिन यदि वहीं पर आप एक नल लगा दें जिसमे आपको काम करने की जरूरत नहीं है वो नल उस बाल्टी को अपने आप भरेगा। तो वो कितनी देर में भरा जाएगी?
उस मग्गे से तो जल्दी ही भरा जाएगी। लेकिन यदि आप उस बाल्टी में दो चार छ 8 नौ नल लगा देंगे तो अब सोच कर देखिए कि वो बाल्टी कितनी जल्दी भरा जाएगी। अब वो बहुत जल्दी भर जाएगी। यकीन मानिए हर सफल व्यक्ति इन्हीं नौ नलों में से बहुत सारे नलों को खोलता है और अपनी अलग-अलग बाल्टियां लगाकर पैसों को भर कर रख लेता है। अमीर व्यक्ति को कोई एक्स्ट्रा मेहनत नहीं करनी पड़ती है और ये नौ नल अपने आप चलते रहते हैं और उसके पैसों की बाल्टियों को भरते रहते हैं। तो ये नौ नल है पैसिव इनकम .
आज के इस Blog में मैं आपको यही बताने वाला हूं कि पैसिव इनकम क्या होती है?
आप उसे कैसे कमा सकते हैं और वो नौ तरीके जिनमें से कईयों का इस्तेमाल मैं खुद करता हूं और उससे कैसे मेरी इनकम जनरेट होती है।
सबसे पहले आपको यह समझना पड़ेगा कि कमाई के दो तरीके होते हैं जिसको Generally व्यक्ति use करते हैं। पहला होता है एक्टिव इनकम
एक्टिव इनकम वो इनकम होती है जिसके लिए व्यक्ति को खुद जाकर मेहनत करना पड़ता है और समय लगाना पड़ता है। जितनी वो मेहनत करता है जितना वो समय लगाता है उसके हिसाब से उसे पैसा मिलता है।
मान लीजिए एक व्यक्ति नौकरी कर रहा है तो वो जितने समय नौकरी करेगा उतने समय की सैलरी उसे मिलेगी। मान लीजिए कोई व्यक्ति डॉक्टर है जितने पेशेंट वो देखेगा जितने ऑपरेशंस वो करेगा उस हिसाब से उसे पैसा मिलेगा। मान लीजिए कोई वकील है और वो जितने केसेस लड़ेगा उसके हिसाब से उसको फीस मिल जाएगी।
लेकिन सोच कर देखिए कि यह लोग यदि काम करना बंद कर दे तो क्या इन्हें रेगुलर एक्स्ट्रा इनकम मिलती रहेगी?
नहीं वो नहीं मिलेगी। और जो एक्स्ट्रा इनकम मिलना है या मिलना चाहिए उसी को कहते हैं पैसिव इनकम। पैसिव इनकम का मतलब क्या होता है?
जब आपने कोई एक काम कर दिया और उसके बाद आपको बार-बार काम करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। जो एक बार आपने काम कर दिया था उसी काम के बदले आपको बार-बार हर महीने हर साल एक इनकम मिलती जा रही है और इसे ही कहते हैं पैसिव इनकम। सबसे मजेदार बात ये होती है कि यहां पर अब आपको एक्स्ट्रा एफर्ट नहीं लगाना है। एक्स्ट्रा मेहनत नहीं करना है।
आज के ब्लॉग में
मैं आपको 9 ऐसी passive इनकम के तरीके बताने वाला हूं जो आपको भी इनकम कमा कर दे सकते हैं। कुछ इसमें ऐसे इनकम के टाइप होंगे जिसमें आपको खुद को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी पहले पहले और कुछ ऐसे तरीके बताऊंगा जिसमें आपको पहले कुछ इन्वेस्टमेंट लगाना पड़ेगा। जो भी तरीके आपको पसंद आते हैं नौ में से उन ज्यादा से ज्यादा तरीकों का आप इस्तेमाल कर सकते हैं। नौ का भी कर सकते हैं, आठ का भी कर सकते हैं, पांच का भी कर सकते हैं, चार का भी कर सकते हैं। लेकिन जितने ज्यादा से ज्यादा का प्रयोग करेंगे, उतनी ज्यादा आपकी इनकम बढ़ती जाएगी। तो पैसिव इनकम को मैंने दो भागों में बांटा है अभी के सिनेरियो को देखते हुए। 2026चल रहा है।
हर चीज आजकल ऑनलाइन हो गई है। तो ऑनलाइन भी हमारे पास पैसिव इनकम के तरीके हैं और ऑफलाइन भी हमारे पास पैसिव इनकम के तरीके हैं। और दोनों ही तरीकों में से कई तरीकों से मैं पैसे कमाता हूं। मैं भी बताऊंगा अपनी कमाई के तरीके कौन-कौन से हैं और आपको जो पसंद आता है तरीका आप भी उसको अच्छे से शुरू करें और passive इनकम कमाएं।
तो सबसे पहले जानते हैं हम ऑनलाइन कैसे पैसिव इनकम कमाएं और उसका पहला तरीका।
सबसे पहला तरीका जो है वो है स्टॉक मार्केट में एक चीज होती है जिसको हम कहते हैं बॉन्ड ईटीएफ और यहां से मैं पर्सनली पैसिव इनकम कमाता हूं अपनी कैपिटल को वहां पर रखकर। देखिए बॉन्ड ईटीएफ वो एक्सचेंज ट्रेडेड फंड होते हैं जिसमें आपका पैसा बॉन्ड्स में लगता है। अब समझिएगा जब आप किसी स्टॉक में पैसा लगाते हैं तब उसकी ग्रोथ के हिसाब से आपको ऊपर नीचे पैसा मिलता है। लेकिन जब भी आपका पैसा किसी बॉन्ड में लगता है। चाहे वो सरकारी बॉन्ड हो या प्राइवेट बॉन्ड हो। आपको यह बात समझने की जरूरत है कि आपको फिक्स इनकम मिलना शुरू हो जाती है। अब कई बार आपने एफडी का नाम सुना होगा कि मैंने यह एफडी कराई है और साल भर बाद का उसका एक मैच्योर का रिटर्न दिया जाता है कि आपको इतना रिटर्न मिलेगा। लेकिन बॉन्ड ईटीएफ में सबसे मजेदार बात यह है कि हर दिन के हिसाब से आपको इनकम मिलती है। जब आपका मन इससे पैसे डाल सकते हैं। जब आपका मन इससे पैसे निकाल भी सकते हैं। मतलब जितने समय के लिए आप रखते हैं, आपको हर दिन पैसिव इनकम मिलती जाएगी। यहां पर कोई महीने का आपको फिक्स नहीं है। साल का फिक्स नहीं है कि इतना रखना ही पड़ेगा। आप अपने हिसाब से यहां पर कमाई कर सकते हैं। अब यहां पर मैं अपने तीन फेवरेट बॉन्ड ईटीएफ बता देता हूं। मैं इसका सजेशन नहीं दे रहा हूं आपको कि यह खरीदना ही है। लेकिन आप इनको देख सकते हैं।
पहले ईटीएफ में लगभग आपको 5% के लगभग यहां पर रिटर्न मिलता है। ये फिक्स नहीं होता है। लगभग होता है। दूसरा जो ईटीएफ है इसमें आपको लगभग 7% का रिटर्न मिलता है। और तीसरा जो ईटीएफ है इसमें 9 से 10% के लगभग आपको रिटर्न मिलता है। यह फिक्स नहीं होते हैं। थोड़े ऊपर नीचे हो सकते हैं। लेकिन एक रेगुलर इनकम आपको यहां से मिलती है। इसके लिए आपको एक डीमेट खाता खुलवाने की जरूरत होती है। आप अपना फ्री में डीमेट खाता खुलवा सकते। तो मेरा जो भी एक्स्ट्रा पैसा होता है मैं यहां पर बॉन्ड ईटीएफ में डाल देता हूं जो मुझे रेगुलर हर दिन की इनकम बना कर देता है।
दूसरा जो तरीका है वो बहुत ही इंटरेस्टिंग है और यहां से भी मैं पैसे कमाता हूं। आजकल जब भी आप Facebook, Instagram या कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म देखेंगे तो वहां पर आपको बहुत सारे एड्स नजर आएंगे कोई ना कोई चीज सेल करते हुए, बेचते हुए। कोई कोर्स बेच रहा होगा, कोई प्रोडक्ट बेच रहा होगा और यहां पर आप देखते होंगे कि आपका भी कई बार मन करता है कि ओके यह वाला कोर्स मुझे अच्छा लग रहा है। यह मेरी प्रॉब्लम है। तो मैं यह कोर्स खरीद लेता हूं और इसका सेशन देख लेता हूं।
यकीन मानिएगा ये वो कोर्सेज हैं जो किसी व्यक्ति को जिसने इसको बनाया है उसको घर बैठे-बैठे पैसिव इनकम कमा कर दे रहे हैं। कुछ समझदार लोगों ने अलग-अलग लोगों की प्रॉब्लम्स को आइडेंटिफाई किया। उसके बाद उस पर कोर्स बनाया, ऐड रन किए और पैसिव इनकम कमाना शुरू कर दिया। जैसे यहां पर किसी को इंग्लिश बोलना नहीं आता था। उसने इंग्लिश पर कोर्स बना दिया। किसी को सोशल मीडिया कैसे चलाना है या वहां से कैसे पैसे कमाना है इस पर कोर्स बना दिया। किसी व्यक्ति ने स्टॉक मार्केट पर कोर्स बना दिया। और ये अपने कोर्सर्सेस के थ्रू पैसिव इनकम जनरेट कर रहे हैं। aap भी किसी प्रॉब्लम को आइडेंटिफाई कर सकते हैं कि लोगों की यह प्रॉब्लम है और किस प्रॉब्लम का आप अच्छे से सलूशन दे सकते हैं। उसे देकर ऑनलाइन कोर्स बना सकते हैं और अपनी पैसिव इनकम को क्रिएट कर सकते हैं। अब यदि आप चाहते हैं कि इन टॉपिक्स पर मैं और डिटेल में भी blog बनाऊं कि कैसे ऑनलाइन कोर्स बनाते हैं या कैसे बॉन्ड ईटीएफ में इन्वेस्ट करते हैं या और भी टॉपिक्स पर तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताइए ताकि मैं इन टॉपिक्स पर ब्रॉड और एक डिटेल blog बना सकूं।
अब आप में से कई सारे लोगों को फोटो खींचना या म्यूजिक बनाने का बड़ा शौक होगा। लेकिन ये शौक जो है वो शौक ही है। इसे आप कमा नहीं पा रहे हैं।
तो जो तीसरा तरीका है जो बहुत सारे लोग बहुत ही स्मार्टली यूज़ करते हैं पैसा कमाने के लिए और पैसिव इनकम कमाने के लिए उसे कहते हैं सेल स्टॉप फुटेज। जी हां, आजकल बहुत सारे फोटोग्राफर अपने iPhone से, अपने फोन से फोटोस खींचते हैं और ऐसी वेबसाइट्स होती है जैसे शटर स्टॉक है और ऐसी भी बहुत सारी वेबसाइट होती है जहां अपनी फोटोस को अपलोड करते हैं या अपने म्यूजिक को अपलोड करते हैं और जब कोई व्यक्ति इन्हें पसंद करता है और उन्हें लेना चाहते हैं, उनका सब्सक्रिप्शन लेना चाहता है या फिर उनका राइट लेना चाहता है तो आप उन्हें बेच सकते हैं या रेंट पर भी दे सकते हैं और यहां से भी कई सारे लोग पैसिव इनकम कर रहे हैं। जैसे संदीप महेश्वरी जी की एक वेबसाइट है जिसका नाम है image bazar.com और वह वहां से इन्हीं प्रकार की फुटेजेस को सेल करते हैं और वह भी उनका एक पैसिव इनकम का एक बहुत बड़ा सोर्स है।
चौथा जो तरीका है आपने एक चीज नोटिस की होगी कि हर बड़ा सेलिब्रिटी हर बड़ा ब्रांड जो है वो YouTube पर आ रहा है, Instagram पर आ रहा है, Facebook पर आ रहा है और अपने कंटेंट को क्रिएट कर रहा है क्योंकि उनको भी इसकी पावर समझ में आ गई है और यह सबसे मजेदार चीज होती है आपकी पैसिव इनकम कमाने के लिए। एक बार आपको वीडियो कंटेंट या जो भी प्रोडक्ट है आपने उसको क्रिएट किया डाल दिया और उसके बाद यह रेगुलर बेसिस पर आपको इनकम कमा कर देता है और एक बहुत बड़ी इनकम कमा कर देता है। तो आप अपने आप से पूछिए कि कौन सी ऐसी चीज है? कौन सा आपका ऐसा एक्सपर्टी है, आपका नॉलेज है जिसको आप लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। कौन सी ऐसी लोगों की प्रॉब्लम है जिसका आप लोगों को salutation दे सकते हैं।
उस चीज पर आप Instagram, Facebook या YouTube पर वीडियो कंटेंट क्रिएट कर सकते हैं और लोगों की हेल्प कर सकते हैं और उससे आप पैसिव इनकम अपने लिए जनरेट कर सकते हैं।
अब पांचवा तरीका समझने के लिए आपको यह समझना है कि जब भी आपको कोई भी चीज की समस्या होती है, आपको कोई प्रॉब्लम होती है और आपका आपको salutation ढूंढना है, ऑनलाइन salution ढूंढना है तो आप क्या करते हैं?
थोड़े दिन पहले तक आप Google पर जाते थे। उस समस्या को लिखते थे और उसका समाधान आपके सामने मिल जाता था। आजकल तो एआई आ गया है तो चैट जीपीटी हो गया है समस्या का समाधान देने के लिए। लेकिन पहले आप क्या करते थे? Google पर जाते थे। वहां पर बहुत सारी वेबसाइट्स आती थी। आप उनमें से पहली दो-तीन वेबसाइट्स को देखते थे पर आपको आपके प्रॉब्लम का solution मिल जाता था। ये वेबसाइट्स भी पैसिव इनकम कमा रही है। आपको इस बात को समझना है। लोगों की प्रॉब्लम पकड़ी। उनका solution लिखित रूप में दिया .
जिसे कहते हैं ब्लॉगिंग। और इससे कई लोग हजारों लाखों रुपए कमा रहे हैं। थोड़ी ये इंडस्ट्री अभी डाउन ट्रेंड में है जब से चैट जेपीटी ग्रो या फिर जैेमिनी आया है क्योंकि आजकल सारी समस्याओं के जवाब तो यह देने ही लगे हैं। लेकिन अभी भी ये इंडस्ट्री मरी नहीं है पूरी तरीके से। आप यहां पर भी अपनी वेबसाइट क्रिएट कर सकते हैं और लोगों को उनकी प्रॉब्लम का स्यूशन दे सकते हैं और यहां से भी आप पैसिव इनकम जनरेट कर सकते हैं।
Affiliated marketing ऑनलाइन passive income कैसे आता है वो मैं आपको पहले प्रैक्टिकल समझाता हूं। फिर बताता हूं। देखिए कई बार हम आपको कहते हैं कि यदि आपको डीमेट अकाउंट खुलवाना है तो इस लिंक से खुलवा सकते हैं या यह आपको प्रोडक्ट खरीदना है तो आप इस लिंक से खुलवा सकते हैं। जब भी कोई क्रिएटर ऐसा कहता है इसका मतलब यह है कि वो अपने एफिलिएट मार्केटिंग जो कि मैं आपको बताने वाला हूं उसके प्रोडक्ट को आपको दे रहा है। जब आप उस लिंक से अपना प्रोडक्ट खरीदते हैं तो फिर उस व्यक्ति को एक एफिलिएट इनकम जनरेट होती है। यदि आप किसी और लिंक से खरीदते तब भी वह प्रोडक्ट आपको उतने का ही पड़ता। उस पर आपको उतना ही चार्ज देना पड़ता। लेकिन यदि आप हमारी लिंक से खरीदते हैं तो उसमें हमको यह फायदा हो जाता है कि हमको एक कमीशन आ जाता है। इसे कहते हैं एफिलिएट मार्केटिंग। और आज के समय में आपने कई सारे इन्फ्लुएंसर्स को यह कहते हुए सुना होगा कि यदि आपको यह खुलवाना है या यह आपको लेना है तो आप हमारी इस लिंक से ले सकते हैं क्योंकि वो एफिलिएट मार्केटिंग का एक हिस्सा होती है और आज यकीन मानिएगा सोशल मीडिया पर सबसे बड़ा रेवेन्यू का एक सोर्स भी हो गया है क्योंकि यह फिक्स इनकम तो नहीं होती है। ऊपर नीचे होती रहती है लेकिन यह पैसिव इनकम है। इसके लिए हमको कुछ मेहनत नहीं करना पड़ता है। एक बार लिंक डाली लोगों ने प्रोडक्ट खरीदा या लोगों ने अकाउंट ओपनिंग करवाई और उसके बाद हमारी एक इनकम शुरू हो जाती है। अब आप खुद भी ऐसी एफिलिएट लिंक को क्रिएट कर सकते हैं। जब आप किसी भी डीमेट खाते को खुलवाते हैं तो वहां पर लिखा हुआ होता है एफिलिएट लिंक। बैंक के खातों में भी आजकल एफिलिएट लिंक आने लगी है। प्रोडक्ट में भी आजकल एफिलिएट लिंक आने लगी है। तो आप खुद ढूंढ सकते हैं ऐसे प्रोडक्ट को सर्च कर सकते हैं जो लोग ज्यादा खरीदते हैं, बार-बार खरीदते हैं। अपने सोशल मीडिया पर उन लिंक्स को टैग कर सकते हैं और यदि आपकी लिंक से प्रोडक्ट खरीदा जाता है तो आपको उसकी इनकम का हिस्सा मिलता रहेगा और यह पैसिव इनकम होगी।
तो यह छह तरीके मैंने आपको बताए जिससे आप ऑनलाइन पैसिव इनकम कमा सकते हैं।
अब तीन ऐसे तरीके जानते हैं जिनसे आप ऑफलाइन भी पैसिव इनकम कमा सकते हैं- आप पहले तो मुझे यह बताइए कि आपके घर में किसी ना किसी व्यक्ति का कोई ना कोई इंश्योरेंस है या नहीं। कई लोग कह सकते हैं कि नहीं है लेकिन मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि कोई ना कोई इंश्योरेंस तो आपके घर में होगा ही। देखिए आपका या तो हेल्थ इंश्योरेंस होगा या आपके घर में किसी का होगा। आपका लाइफ इंश्योरेंस होगा या आपके किसी के घर में किसी का होगा या फिर आपकी बाइक होगी, कार होगी उनका तो पक्का इंश्योरेंस होगा ही होगा। अब ये इंश्योरेंस आप कहां से कराते हैं? किसी ना किसी एजेंट के माध्यम से कराते हैं। जिस भी एजेंट के माध्यम से आप हर साल अपनी कार का, अपनी बाइक का, अपना हेल्थ इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस जिस भी प्रकार का जो भी इंश्योरेंस करा रहे हैं ना, उसका एक इनकम का पार्ट उस एजेंट को हर साल जाता ही है। और यह भी पैसिव इनकम का एक सोर्स है। अब मान लीजिए कि किसी एक पॉलिसी करने वाले एजेंट ने 1000 पॉलिसी साल भर में कर दी और हर पॉलिसी से उसको ₹2000 का कमीशन मिल रहा है। इसका मतलब क्या होता है पता है आपको? हर साल उसे 20 लाख की इनकम हो रही है जो कि पैसिव इनकम है और जिसके लिए उसे कोई एफर्ट नहीं करना पड़ रहा है। सिर्फ उन 1000 लोगों को यह कहना है कि अगले साल आप अपनी पॉलिसी हमसे ही करवाइएगा। यदि वो आपसे ही कराते हैं तो ये 20 लाख की इनकम आपकी ही होती है। अब इसके लिए आपको थोड़ी सी मार्केटिंग आना चाहिए और आर्ट ऑफ सेलिंग आना चाहिए कि आप अच्छे प्रोडक्ट लोगों की भलाई के लिए उनको सेल कर पाएं।
ऑफलाइन में ही दूसरा तरीका है रेंटिंग हाउस। देखिए मेरी भी कुछ प्रॉपर्टीज है जिसको मैं अपने रेंट पर दे देता हूं। जैसे हमारे खेत है, हम उसको रेंट पर देते हैं। हमारी कुछ और प्रॉपर्टीज हैं जिसको हम रेंट पे देते हैं और वहां से रेंटल इनकम भी हमको मिलती है। यह रेंटल इनकम हमेशा मिलती रहती है। आपको एक जैसी मिलती रहती है। तो यह भी पैसिव इनकम का एक बहुत बड़ा सोर्स है। लेकिन उसके लिए आपको एक्टिव इनकम से पहले पैसे कमाना पड़ेगा, प्रॉपर्टी लेना पड़ेगा या प्रॉपर्टी बनवाना पड़ेगा और उसके बाद यह आपके लिए पॉसिबल हो सकता है। तो यदि वो पॉसिबल है तो करिए नहीं तो उसको छोड़ दीजिए। कोई दिक्कत वाली बात नहीं है।
तीसरी एक और इनकम का सोर्स है जो आप ऑफलाइन कर सकते हैं वो है बिजनेस को बिल्ड करना। जैसे एक एग्जांपल देता हूं। आप रेंट कार के बिनेस को कैसे डेवलप कर सकते हैं? देखिए आजकल आप यदि मेट्रो सिटीज में रहते हैं तो आपको पता होगा Ola, Uber, जुगनू या इस प्रकार के बहुत सारे एप्लीकेशन आ गए हैं जो कि फोर व्हीलर की डिमांड करते हैं रेंट पर देने के लिए। तो यदि किसी व्यक्ति के पास कोई फोर व्हीलर होती है वो उसे रेंट पर Ola over को दे देता है या किसी ड्राइवर को दे देता है किसी ड्राइवर को लगा देता है काम पर और उससे वो रेंटल इनकम कमाता है। अब यदि मान लीजिए किसी व्यक्ति के पास पहले से कार है और उसने अपनी कार को रेंट पर दे दिया है और वो 60 से 70 उसमें महीना कमा रहा है और यदि वो उसमें से ₹40000 खर्च भी कर दे तो भी ₹30000 जो है उसको बच जाता है। इस बात को समझिएगा और यदि वो इस धंधे को समझ जाता है तो और कार ले सकता है। मान लीजिए कार उसने लोन पर ले ली, लोन भी चुक जाएगा उसका और यहां से उसकी रेंटल इनकम भी निकलती रहेगी और ऐसे ही कारों की संख्या बढ़ा भी सकता है। इस प्रकार के अलग-अलग धंधे आप सोच सकते हैं। धंधों के बारे में आप समझ सकते हैं कि कौन से धंधे में आप रेंटल इनकम या कार रेंटल इनकम या फिर अलग से कोई पैसिव इनकम को जनरेट कर सकते हैं। इन धंधों के बारे में आपको सोचना है और मुझे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताना है कि क्या आपके पास ऐसे किसी धंधे का आईडिया है जिससे आप पैसिव इनकम कमा सकते हो?
अब देखिए ऐसे बहुत सारे और भी तरीके हो सकते हैं और मैं यह नहीं कह रहा हूं कि इन नौ के नौ तरीकों को आपको इस्तेमाल करना है। आपको मैंने ऑनलाइन छह बताए हैं, ऑफलाइन तीन बताए हैं। इनमें से अपने दो-चार जो भी बेस्ट हैं और जो कि बिना किसी झंझट के आप शुरू कर सकते हैं उन तरीकों को आज से ही शुरू कीजिए और अपनी पैसिव इनकम बनाना शुरू कीजिए। क्योंकि हर एक सफल व्यक्ति हर एक अमीर व्यक्ति पैसिव इनकम कमाता ही है। यदि यह blogपसंद आया और समझ आया तो उन लोगों तक शेयर जरूर कर देना जिन्हें पैसिव इनकम कमाने की अभी जरूरत है और आपको लगता है कि यह blog उन्हें जरूर पढ़ाना चाहिए। Blog पर नए हैं follow नहीं किया follow Kare लीजिए। लाइक कीजिए इस Blog को और शेयर जरूर कीजिएगा। अगले Blog में फिर मिलते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें